कनवास: खातिखेड़ा में शादी में आए दूल्हे पर चाकू से हमला कर फरार 3 आरोपियों को देवली मांजी पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
Kanwas, Kota | May 5, 2025 कनवास क्षेत्र की देवली मांजी थाना पुलिस ने गांव खातीखेड़ा शादी मे आये दूल्हे के साथ चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देकर फरार 3 आरोपियो को ख़ातिखेड़ा से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपियो का कस्बे में जुलूस भी निकाला। पुलिस ने कोटा मुख्यालाय से सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।