डिंडौरी: मां नर्मदा पुल घाट डिंडौरी में अधिकारी, कर्मचारी और आम जनों ने चलाया मैया अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश
जिला मुख्यालय डिंडौरी के पुल घाट में अधिकारी कर्मचारी युवा और आम जनों ने रविवार सुबह 8:00 बजे मां नर्मदा के घाटों की साफ सफाई करते हुए मैया अभियान चलाया और आम जनों को जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। दरअसल मैया अभियान के तहत अधिकारी कर्मचारी और आम जनों ने मां नर्मदा के घाटों की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया ।