कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही वाराणसी पहुंचे, कहा- उपचुनाव में नौवों सीटों पर बीजेपी का लहराएगा परचम
Sadar, Varanasi | Nov 18, 2024 वाराणसी पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार 11 बजे एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश में डीएपी, यूरिया व खाद की उपलब्धता के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए डीएपी यूरिया खाद की पूरी व्यवस्थाएं कर दी गई है और सभी सहकारी समितियो से किसानों को इनका विपणन हो रहा है।