डुबकियां बाजार में ट्रक ने बाइक सवार दो शिक्षकों को कुचला, हुई मौत
Sadar, Varanasi | Nov 18, 2024 वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार में रविवार रात 11 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों व्यक्ति शादी समारोह से लौटकर सारनाथ स्थित अपने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी सारनाथ, डॉ. अतुल अनजान त्रिपाठी, मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।