ब्यौहारी: ब्यौहारी में चाय की गुमटी में हुई चोरी, चोरों ने हजारों का सामान उड़ाया
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में चाय की गोमती में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गोमती से हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम करीब 4 बजे से पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच रही है।