धूलकोट के।ग्राम दगड़खेड़ी के आदिवासी किसानों के भूमि अधिकार संघर्ष के 8वें दिन ग्राम सभा ने मध्य प्रदेश पेसा नियम, 2022 के नियम 17(2) के अंतर्गत भूमि अभिलेखों के सुधार संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेजों, पावतियों, ग्रामीणों के बयानों और स्थानीय सत्यापन के आधार पर ग्राम सभा ने पाया कि अनेक किसानों की भूमि वर्तमान बी-1 और नक्शों में दर्ज नहीं है। कुछ किसानों के खसरे बी-1 में तो दर्ज हैं, लेकिन नक्शे में कहीं और दिखाई देते हैं। कई खसरों का नक्शे में कोई अस्तित्व ही नहीं है। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो पीढ़ियों से खेती और निवास करते आ रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग ने उनकी भूमि को किसी भी वर्तमान राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं किया है।
ग्राम सभा ने यह भी पाया कि राजस्व रिकॉर्ड खसरा क्रमांक 318/2 के एक हिस्से को शासकीय भूमि के रूप में दर्ज करते हैं, जबकि शेष बड़ा क्षेत्र न तो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है
Khargone, Khargone (West Nimar) | Jun 16, 2026