मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने निकाला फ्लैग मार्च, ट्रेनों में यात्रियों की ली तलाशी
भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद रेल प्रशासन एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश से रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई, आरपीएफ मारवाड़ जंक्शन मनोहर लाल के नेतृत्व में जीआरपी एवं आरपीएफ में जाप्ता द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर अनेक ट्रेनों की तलाशी ली गई एवं यात्रियों की तलाशी ली गई एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा रही।