मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने वाहन चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को मारवाड़ जंक्शन से किया गिरफ्तार
मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने एक दुपहिया वाहन चोरी मामले में 2017 से फरार चल रहे आरोपी को मारवाड़ जंक्शन के अस्पताल रोड से गिरफ्तार किया, थाना अधिकारी भारत सिंह रावत ने बताया कि आरोपी श्याम सुंदर पुत्र गणेशाराम को गिरफ्तार किया गया है ,गिरफ्तार आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।