मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन आऊवा रेलवे स्टेशन के निकट डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से शिक्षक की हुई मौत
आउवा रेलवे स्टेशन के निकट डीएफसी रेलवे ट्रैक पुल संख्या 893 पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई ,मालगाड़ी गार्ड की सूचना से सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक शिक्षक आउवा गाव निवासी हनुमान प्रसाद जोशी पुत्र पारस राम जोशी के शव को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन मोर्चरी में रखवाया गया एवं परिजनों को सूचना दी गई।