🚨 केदारनाथ यात्रा में VIP बनने का शौक पड़ा भारी! 🚨
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत सोनप्रयाग में चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो (BR 01FT 2735) को पकड़ा गया, जिस पर अनाधिकृत रूप से बिहार सरकार' लिखा हुआ था और अवैध हूटर भी लगाया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि वाहन का उपयोग यात्रा के दौरान VIP रौब जमाने और अनावश्यक लाभ लेने के लिए किया जा रहा था। नेम प्लेट से संबंधित कोई अधिकृत व्यक्ति भी वाहन में मौजूद नहीं मिला।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन से हूटर और नेम प्लेट जब्त कर ली तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कॉर्पियो को सीज कर दिया।
⚠️ पुलिस का स्पष्ट संदेश:
यात्रा मार्ग पर नियमों का उल्लंघन, फर्जी VIP पहचान और अवैध हूटर का इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#KedarnathYatra #RudraprayagPolice #OperationPrahar #Kedarnath #UttarakhandPolice #TrafficRules #VIPCulture #Rudraprayag #UttarakhandNews