सहजनवा: तिलौरा गाँव में 78% नंबर लाने के बावजूद नहीं मिली सराहना, पिता की प्रताड़ना से टूटकर 16 वर्षीय छात्रा ने जहर खाकर दी जान
सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम के बाद गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के तिलौरा गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। 16 वर्षीय छात्रा आराध्या दुबे ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जो एक सामान्य छात्र के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन उसके पिता दुर्गेश धर दुबे इन अंकों से संतुष्ट नहीं थे।