कतरीसराय: सुन्दर पुर गांव में 70वीं बीपीएससी में ग्रामीण विकास पदाधिकारी बनीं सुरभि कुमारी का विधायक अनिता कुमारी ने किया सम्मानित
कतरीसराय प्रखंड के सुन्दरपुर गांव की बेटी सुरभि कुमारी के 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) पद पर चयनित होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। पड़ोसी जिला नवादा के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजद विधायक अनिता कुमारी ने सुरभि को अंगवस्त्र, माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।