नावकोठी: हसनपुर बागर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हसनपुर बागर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। उनके तैल चित्र पर नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने किया। वक्ताओं ने उन्हें संचार क्रांति के जनक तथा कंप्यूटर और डिजिटल युग में भारत को लाने में अहम योगदान की सराहना की।