नावकोठी: कोलकाता में महिला चिकित्सक की रेप के बाद हत्या के विरोध में नवयुवक सेवा दल के बैनर तले समसा में निकाला गया कैंडल मार्च
समसा में नवयुवक सेवा दल के बैनर तले पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी के नेतृत्व में कोलकाता में हुए एक चिकित्सक के साथ वीभत्स घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। श्री गोस्वामी ने बताया कि महिला चिकित्सक के साथ जो शर्मनाक घटना घटी है इसकी घोर निंदा करता हूं। केंद्र और राज्य सरकार से घटना में शामिल दोषियों को सजाए मौत की मांग करता हूं।