बरेली: BDA की बड़ी कार्रवाई अजय प्रतिमा,रवि खन्ना हास्पिटल समेत शहर के सात डाक्टरों को हुआ नोटिस जारी
बरेली में हास्पिटल के बेसमेंट के अनाधिकृत उपयोग को लेकर बीडीए की टीम का सर्वे जारी है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए के निर्देश पर सोमवार को टीम ने शहर के सात बडे़ हास्पिटल का निरीक्षण कर उन्हें नोटिस जारी किया है। सभी को निर्देश दिये गये हैं कि बीडीए से स्वीकृत नक्शे के अनुरूप ही बेसमेंट का इस्तेमाल करें।