बरेली: शाही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजमनगर के रहने वाले युवक ने सिपाही पर लगाया धमकी देने का आरोप
शाही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजमनगर के रहने वाले युवक ने शाही में तैनात सिपाही अमित चौधरी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है की भूमाफियाओं के कहने पर सिपाही अमित चौधरी उसे प्रताड़ित कर रहा है। उसे एनकाउंटर की धमकियां दे रहा है। इसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की ।