बरेली: डीएम ने दो गुंडों को किया जिला बदर, 24 घंटे में जिला छोड़ने का दिया आदेश
शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये विभिन्न अपराधों में लिप्त जिले के दो अपराधियों को जिला बदर किया गया है। दोनों गुंडों को 24 घंटे के अंदर बरेली छोड़ने का आदेश है। इंस्पेक्टर बारादरी को आदेशित किया गया है कि दोनों गुंडे शहर में नजर आयें तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।