बरेली: भगवानपुर ठाकुरान के रहने वाले महंत ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, कहां फर्जी साधु करना चाहता है मंदिर पर कब्जा
भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर ठाकुरान के रहने वाले महंत शोभनदास ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। उनका आरोप है कि एक फर्जी साधु मंदिर पर कब्जा करना चाहता है। वह पिछले कई वर्षों से उसे मंदिर की सेवा कर रहे हैं। फर्जी साधु की अब मंदिर पर नियत है जिसको लेकर तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहा है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।