उचेहरा: पाइपलाइन बनी शहर के लिए जंजाल, बनी-बनाई सड़कों की हो रही खुदाई
उचेहरा। नगर में पेयजल पाइपलाइन परियोजना अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। जानकारों ने पहले ही आशंका जताई थी कि जिस तरीके से पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है, उससे हर दूसरे दिन नल कनेक्शन देने और पाइपलाइन की मरम्मत के लिए सड़कों की खुदाई करनी पड़ेगी। अब यह आशंका धीरे-धीरे सच साबित होने लगी हैं, वार्ड क्रमांक 2.मे खोदी गईं पाइपलाइन।