पाली: सुशासन तिहार की खुली पोल, पाली अस्पताल में जमीन पर मासूम का इलाज
Pali, Korba | May 21, 2026 “सुशासन तिहार” के दावों के बीच कोरबा जिले के पाली अस्पताल से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम की संवेदनहीनता की कहानी बयां कर रही हैं। जहां एक मासूम बच्चे को अस्पताल में बेड तक नसीब नहीं हुआ… और उसे जमीन पर लिटाकर बोतल चढ़ाई जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।