भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ करते हुए बच्चों को पिलाई पोलियो की पहली खुराक
भीलवाड़ा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में उत्साहपूर्वक किया गया। अभियान के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं- लायंस क्लब प्रताप व जायंट्स ग्रुप द्वारा गोद लिए गए पोलियो बूथ पर शहर विधायक श्री अशोक कोठारी ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया तथा जिलेवासियों से 0 से 5 वर्ष तक