लालगंज: दुबार तिराहे पर फिर से धसा ट्रक, लालगंज में घंटों बाधित रहा आवागमन, जलजीवन मिशन के तहत पाइपलाइन कार्य पर उठे सवाल
लालगंज के दुबार तिराहे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर सड़क धंसने से बालू लदा डंपर ट्रक फंस गया। लगातार तीसरी बार इस स्थान पर ट्रक धंसने की घटना से जल जीवन मिशन के तहत कराए गए पाइपलाइन कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। घटना के चलते आवागमन घंटों बाधित रहा। हालात ऐसे बने की छोटे बड़े वाहनों को करीब 5 किलोमीटर का चक्कर लगाकर हाईवे के रास्ते जाना पड़ा।