औरैया: असेवा गांव में पथराव और पुलिस से अभद्रता का आरोप, 21 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर दर्ज की गई रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के असेवा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग पुलिस के सामने ही गाली-गलौज और धमकी देने लगे। इस दौरान हाथापाई भी हुई। आरोप है कि उपद्रव कर रहे लोगों ने पुलिस के काम में बाधा डालते ह