भोरे: लखराव के पास मुख्य पथ पर 54 लीटर शराब और बाइक के साथ एक तस्कर धराया, दरोगा पप्पू कुमार ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के लखराव पुल के पास बुधवार की दोपहर 3 बजे दारोगा पप्पू कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को बाइक व शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चिप्स के कार्टून में एक व्यक्ति शराब छुपाकर ले जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने लखराव के समीप कार्रवाई की और सफलता प्राप्त की।