भभुआ मंडल कारा के पास यातायात के एएसआई की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चार्ट में पलट गई। जो यह घटना शुक्रवार की शाम 4:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिला के मकदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकानारी गांव निवासी लाल बिहारी राय के 39 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया जाता है। घायल ने बताया कि अपने गांव से ड्यूटी करने के लिए भभुआ आ रहे थे।