चांपा: चांपा क्षेत्र के गांव की जरूरत, संसाधन और ग्रामीणों की सहभागिता के आधार पर बनेगी विकास योजना
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं अब स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और ग्रामीणों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिक प्रभावी एवं सहभागी तरीके से तैयार की जाएंगी। इसी उद्देश्य से विकसित भारत जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा कार्यशाला।