रायडीह प्रखंड अंतर्गत सिलम तिर्रा स्थित सीएमटीसी भवन में रविवार 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के फसिया, करौंदी, तेलगांव, अरमई, टोटो, खरका खोरा, सिलाकारी सहित अन्य गांवों की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।