सहजनवा: तिवरान गांव के सिवान में 58 वर्षीय अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव
सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली अंतर्गत तिवरान गांव के सिवान में अधेड़ रामवृक्ष 58 साल हरिजन का, संदिग्ध परिस्थितियों में सहजन के पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ, जिसके बाद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।