सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली नगर चौराहे पर युवक को घेरकर मनबड़ों ने लाठी-डंडों से पीटा, मामला दर्ज
सहजनवा थानाक्षेत्र के पाली के नगर चौराहे पर युवक को रास्ते में घेरकर 5 मनबड़ो ने मारपीट कर लाठी डंडों से घायल कर दिया, जिससे बुरी तरह से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, नाली विवाद के कारण इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।