नलखेड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित, 26 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
नलखेड़ा। सिविल अस्पताल नलखेड़ा में श्री प्रयास सोशल ग्रुप के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 26 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी योगदान दिया।
शिविर के दौरान दमदम निवासी भगवान सिंह गुर्जर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया। वहीं, सिविल अस्पताल में पदस्थ खंड कार्यक्रम प्रबंधक ने अपनी पुत्री नियति जैन के जन्मदिन पर रक्तदान किया तथा अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
रक्तदाताओं को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव एवं श्री प्रयास सोशल ग्रुप के सदस्यों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।
जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी स्मिता चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. पावन माहेश्वरी, पवन चतुर्वेदी (पर्यावरण संरक्षक गतिविधि, जिला आगर), एम.एस. पंवार, राकेश पड़ीहार (जिला मंत्री, भारतीय मजदूर संघ), सी.एल. अहिरवार (बीईई), जगदीश पालीवाल, अनुराधा परमार (बीसीएम), मोना सर्वेकर, अर्जुन बैरागी, सुनील गुर्जर, सुनील पाटीदार, हेमा बंजारिया, सीताराम बंजारिया, निशा शर्मा, भगवान सिंह प्रजापति, विशाल कारपेंटर, बापूलाल लववंशी, अजोध्या बाई, नवीन विश्वकर्मा, पवन अटेडिया, यश मेघावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।