शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष और एक अन्य डॉक्टर पर मानसिक प्रताड़ना और नकाबपोशों के जरिए जान से मारने की धमकी दिलवाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने आज सोमवार की दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।