🔳अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
🔳आपदा मित्रों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को दिया प्राथमिक चिकित्सा एवं राहत-बचाव का प्रशिक्षण
🔳कटनी – अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत (माय भारत), कटनी द्वारा कार्यालय जिला कमांडेंट, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आपदा मित्रों एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने की तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, प्राथमिक चिकित्सा तथा विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों की जानकारी देकर उनके इस्तेमाल का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का समापन मॉक ड्रिल के माध्यम से हुआ। इसमें आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव कार्यों के संचालन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा के समय प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए तैयार करना रहा।
कार्यक्रम का समन्वय जिला युवा अधिकारी श्री अवलोकित कुमार ने जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा श्री आर. एस. बघेल के सहयोग से किया। इसमें प्लाटून कमांडर श्री विजियन चौधरी का भी योगदान रहा। श्री बघेल के तकनीकी मार्गदर्शन एवं संस्थागत सहयोग से प्रशिक्षण और प्रदर्शन संबंधी गतिविधियों का संचालन किया गया।
कार्यालय जिला कमांडेंट, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के मास्टर ट्रेनर तथा मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक श्री अमर कुमार रैदास ने विभिन्न प्रदर्शन एवं मॉक ड्रिल के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके व्यावहारिक अनुभव और सक्रिय सहभागिता से स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन की तकनीकों तथा बचाव उपकरणों के उपयोग की जानकारी मिली।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026