रामगढ़ चौक: चमघारा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के आपसी विवाद से पठन-पाठन प्रभावित, ग्रामीणों ने तालाबंदी की चेतावनी दी
चमघारा प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार 2 बजे शिक्षकों के आपसी कलह के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित होने का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बीईओ को लिखित शिकायत सौंपकर पूर्व प्रभारी प्रियंका भारती पर विद्यालय संचालन में बाधा डालने और मनमानी करने का आरोप लगाया है। वहीं विवाद से नाराज ग्रामीण ने तालाबंदी किए जाने की बात कही