डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक राम कुमार कश्यप ने जताया आभार
इन्द्री के विधायक राम कुमार कश्यप ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति पर पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भाजपा ने महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता पर अपना विश्वास पुनः स्थापित किया है। विधायक कश्यप ने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा तथा महिलाओं के हितों और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
विधायक राम कुमार कश्यप ने डॉ. अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Dr. Archana Gupta Ram Kumar Kashyap - MLA Indri