लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच
मध पदार्थ एवं अग्नेयास्त्रों के अवैध आयात निर्यात पर रोक तथा अपराध नियंत्रण को लेकर मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात्रि गश्ती के दौरान लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया. बुधवार अपराह्न 1 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर इसकी जानकारी साझा किया गया. अभियान में संदिग्ध एवं वाहनों की सघन जांच की गई.