सहारनपुर: जमीअत उलेमा के हिंद प्रतिनिधिमंडल ने कहा- कलेक्ट्रेट साबित करे जमीन उनकी, मस्जिद कमेटी को कागज रखने का मौका नहीं मिला
सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सोमवार दोपहर एक बजे प्रदेश महासचिव अमीन उलहक अब्दुल्ला के नेतृत्व में सहारनपुर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद कमेटी और जमीन पर मालिकाना हक का दावा करने वाले परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।