जिले के महाराजगंज तहसील में तैनात,एसडीएम न्यायिक के पेशकार शिशुपाल यादव को,जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने रविवार को निलंबित कर दिया है।दरअसल बछरावां थाना क्षेत्र के एक पीड़ित का,न्यायालय से आदेश होने के बाद भी पत्रावली नहीं दी गई थी जिसको लेकर,पीड़ित ने तहसील दिवस में,मामले की शिकायत किया था जिस पर,डीएम ने यह कार्रवाई की है।और जांच के आदेश दिए हैं।