बक्सर: सदर अस्पताल बक्सर में एक्स-रे मशीन खराब, मरीजों को हो रही परेशानी
Buxar, Buxar | May 2, 2026 बक्सर सदर अस्पताल में शनिवार से तकनीकी खराबी के कारण डिजिटल एक्स-रे सेवा ठप हो गई है। मशीन का केबल जल जाने से एक्स-रे केंद्र के बाहर 'सुविधा बंद' का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। रोजाना 700 से 900 मरीजों के आने वाले इस अस्पताल में औसतन 60 से 80 मरीजों का एक्स-रे होता है। मशीन बंद होने से गरीब मरीजों को महंगे दाम पर बाजार से एक्स-रे कराना पड़ रहा है।