लखीसराय: बिहार बंद के मद्देनज़र नया बाजार में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
लखीसराय। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में छह छात्र संगठनों द्वारा आहूत बिहार बंद को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से शनिवार की पूर्वाह्न 10 15 पर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।