फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस ने 65 साल के अभियुक्त को दबोचा, मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म का आरोप, जेल भेजा गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म के आरोपी बुज़ुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।।थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त का नाम मुन्नालाल पुत्र झुन्नीलाल, निवासी गली नं. 7, नीबू वाला बाग, थाना रसूलपुर बताया है।