फिरोज़ाबाद: साइबर ठगों को करारा जवाब, थाना साइबर क्राइम ने 49,000 रुपये कराए वापस, पीड़ित ने कहा- शुक्रिया पुलिस
साइबर ठगों पर शिकंजा कसते हुए थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसका ₹49,000/- रुपया गुरूवार शाम सकुशल वापस दिलाया गया।