पांकी: सतबरवा रबदा की अर्द्धविक्षिप्त महिला को आसेहार में बच्चा चोर बताकर पीटा, पुलिस ने बचाकर परिजनों को सौंपा
Panki, Palamu | Feb 21, 2026 सतबरवा प्रखंड के रबदा गांव के कुकुरबंधवा टोले की अर्द्धविक्षिप्त महिला छठनी देवी पति सुरेश सिंह को बच्चा चोर बताकर पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार गांव में पिटायी की गयी। घटना शुक्रवार रात हुई। सूचना मिलने पर पांकी थाना पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाया।