APCR शामगढ़ इकाई को मिला नेतृत्व, नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
शामगढ़ (मंदसौर) एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) मध्य प्रदेश के नेतृत्व ने बड़ी पहल करते हुए शामगढ़ (जिला मंदसौर) इकाई की नवगठित टीम को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामगढ़ टीम के चयन की प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 को पूरी कर ली गई थी। अब प्रदेश नेतृत्व द्वारा आवश्यक अप्रूवल मिलने के बाद पदाधिकारियों की पोस्टिंग विधिवत कर दी गई है। जारी किए गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, अली हुसैन को शामगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख पदों पर एडवोकेट आज़म खान और एडवोकेट दानिश मंसूरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फारुख मेव (पार्षद) को सचिव, गोरा पठान को खजांची और पत्रकार जावेद हुसैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, टीम में इमरान मंसूरी, शाहरुख पठान, आजम पठान, गब्बर शाह और मोहम्मद असलम को सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर APCR के नेशनल सेक्रेटरी नदीम खान, मध्यप्रदेश कॉर्डिनेटर ज़ैद पठान और मध्यप्रदेश सेक्रेटरी जावेद अख्तर ने नई टीम को मुबारकबाद दी है। एक संयुक्त संदेश में उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को दिल और जुनून से निभाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि संगठन के सभी सदस्यों की राय और कानून के दायरे में रहते हुए APCR को और मजबूत किया जाए। नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन का मूल उद्देश्य मजलूम, पीड़ित, जरूरतमंद और प्रताड़ित व्यक्तियों की हर संभव मदद करना है, जिसे पूरी निष्ठा से पूरा करने की कोशिश की जानी चाहिए।
माना जा रहा है कि शामगढ़ में एक मजबूत टीम की नियुक्ति से क्षेत्र में मानवाधिकारों और नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और गति मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत किया है और नई टीम से बड़ी उम्मीदें जताई हैं।