लालगंज: बाणसागर परियोजना के मुख्य अभियंता ने मेजा जरगो लिंक नहर का किया निरीक्षण, किसानों और डेयरी उद्यमियों से ली जानकारी
बाणसागर परियोजना के मुख्य अभियंता ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे लालगंज तहसील क्षेत्र के मेजा जरगो लिंक नहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों और डेयरी उद्यमियों से संवाद कर सिंचाई व्यवस्था, व्यावसायिक खेती, डेयरी विकास और ग्रामीण रोजगार पर परियोजना के प्रभाव की जानकारी ली। इस मौके पर अधिशासी अभियंता, एसडीओ, सहायक अभियंता मौजूद रहे।