कोईलवर: महादेवचक में जमीन विवाद में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, 13 नामजद पर दर्ज की गई प्राथमिकी
कोईलवर थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार-सोमवार की देर रात एक वृद्ध की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। सदर sdpo2 रंजीत कुमार सिंह ने सोमवार के दोपहर 3:30 जानकारी दी।