बाह: मनसुखपुरा में सात का पहाड़ा नहीं सुनाने पर शिक्षक ने की 8 वर्षीय छात्र की पिटाई, केस दर्ज कर शिक्षक गिरफ्तार
मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा में एक 8 वर्षीय मासूम छात्र को सात का पहाड़ा नहीं सुनाने पर उसके शिक्षक ने बेरहमी से डंडों से पिटाई की। इस घटना में छात्र घायल हो गया और उसकी चीखें स्कूल परिसर में गूंजती रहीं, लेकिन कोई भी उसकी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। घटना के बाद जब छात्र के पिता ने शिकायत की, तो आरोपी शिक्षक ने परिजनों को धमकी दी।