गिरिडीह: गिरिडीह में प्रिंसिपल फैमिली जज धनंजय कुमार को विदाई, अधिवक्ताओं ने सराहा कार्यकाल व मार्गदर्शन
गिरिडीह के प्रिंसिपल फैमिली जज धनंजय कुमार के स्थानांतरण पर गिरिडीह अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को 2 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने किया। समारोह में प्रिंसिपल जिला जज मार्तंड प्रताप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।