सारठ: MLA चुन्ना सिंह ने सारठ चौक के दुकानदारों से सफाई पर चर्चा की, CO को दुकानें व्यवस्थित करने को कहा
Sarath, Deoghar | May 19, 2026 विधायक चुन्ना सिंह ने मंगलवार रात 11 बजे तक सारठ चौक पर मौजूद दुकानदारों से चौक को साफ-सुथरा रखने पर चर्चा की। वहीं CO केसीएस मुंडा को फोन करके चौक पर फल, सब्जी व अन्य दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। दुकानदारों को चौक पर स्थित दुकानों के सामने कचड़ा जमा नहीं रहे, लोगों को साफ-सफाई की अनुभूति हो, इसका ख्याल रखने की अपील की व नसीहत भी दिए।