जमुई: काकन में पैक्स चुनाव के मतदान के दौरान एक युवक को बेरहमी से पीटा गया, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
Jamui, Jamui | Jun 11, 2026 काकन पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर मतदान के दौरान गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे हिंसक झड़प और मारपीट हो गई। इस दौरान आधा दर्जन लोगों ने सुरक्षा कर्मीयों के सामने ही नवल सिंह के पुत्र सलेंद्र कुमार की लाठी- डंडे से जमकर पिटाई कर दिया। जिससे सलेंद्र कुमार घायल हो गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गई और लोगों के बीच अफरा- तफरी का महौल बन गया।