भीलवाड़ा: होमगार्ड पति व ससुराल वालों से परेशान विवाहिता ने एसपी को दी शिकायत, बोली- दोनों बेटियों सहित जान देने के अलावा नहीं बचा
होमगार्ड पति सहित ससुराल वालों से परेशान विवाहिता मोनिका खटीक ने मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। विवाहिता ने कहा कि उसकी सारी सहनशीलता खत्म हो चुकी है और उसके पास दोनों बेटियों सहित मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।